Posts

Showing posts from April, 2021

जैसलमेर पर पाकिस्तानी घुसपैठियों का आक्रमण

Image
  जैसलमेर पर पाकिस्तानी घुसपैठियों का आक्रमण दिनांक 24 फरवरी 1948 की अर्धरात्रि , जोधपुर महाराजा श्री हनुवंत सिंह के निजी सचिव श्री ओंकार सिंह ( बाबरा ) को जैसलमेर के महाराज कुमार श्री गिरधारी सिंह का तार मिला , वे अपने शयनकक्ष से बाहर आए उन्होंने तार खोल कर पढ़ा . तार में अंकित था – “ पाँच सौ से अधिक पठान आक्रमणकारियों का एक दल भावलपुर कि ओर से बढ़ता हुआ यहाँ से चौबीस मील , देवा तक पहुँचने के समाचार मिले हैं , इन के पीछे हजारों आक्रमणकारी आ रहे हैं जो गाँवों को जलाते हुए और लोगों को अंधाधुंध मारते हुए जैसलमेर कि ओर बढ़ रहे हैं , निवेदन है कि बायुयानों , कारों , ट्रकों आदि साधनों से शीघ्र सहायता भेजिए , स्थिति अत्यन्त भयावह है अतः तुरन्त सहायता से ही बचाव हो सकता है “. तार को पढ़ते ही उन्होंने राजमहल के ए.डी.सी कक्ष को टेलीफोन किया और महाराजा श्री हनुवंतसिंह को तत्काल जगाने के निर्देश दिए और स्वयं महाराजा साहब से मिलने तत्काल उम्मेद भवन के लिए निकल पड़े , कश्मीर में भी पाकिस्तान द्वारा इसी प्रकार की घुसपैठ की जा चुकी थी अतः खलबली मचना स्वाभाविक था , श्री ओंकारसिंह के महल पहुँचने स...